मंगलवार, 25 सितंबर 2012

मन  की घबराहट चेहरे पर दिख जाए
दिल  की धड़कन आखों  में दिख जाए
आँखों का क्रोध नस-नस में दिख जाए
और
अंदर का दर्द आँसुओ में दिख जाए
तब
समझ लो कि
तुम इंसान हो
वरना
या तो भगवान हो या शैतान
भगवान होना इतना आसान नहीं होता
और 
शैतान हम कहलाए
इससे अच्छा है
मन  की घबराहट चेहरे पर दिख जाए
दिल  की धड़कन आखों  में दिख जाए
आँखों का क्रोध नस-नस में दिख जाए
और
अंदर का दर्द आँसुओ में दिख जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: